program visuals

दिनांक 03 मई 2021: कोरोना महामारी के दौरान प्राणवायु द्वारा सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
दिनांक 10 मई 2021: कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु प्राणवायु द्वारा निःस्वार्थ भाव से ऑक्सीजन सेवा प्रदान की गई।
दिनांक 08 मई 2021: कोरोना महामारी के दौरान अग्रसेन भवन, लक्ष्मी नगर में सेवा भारती द्वारा स्थापित आइसोलेशन केंद्र में विभागाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस दौरान 35 मरीजों को भर्ती कर उनकी समुचित देखभाल एवं प्रबंधन सुनिश्चित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सभी मरीज स्वस्थ होकर कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए।
दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर 09.12. 2023, बढ़ती सर्दी का ध्यान रखते हुए, न्याय की गंगा (NGO) द्वारा निशुल्क जैकेट वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 11 सितंबर 2022: दिलशाद विहार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं विजन चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
"न्याय की गंगा संस्था द्वारा 03 फरवरी 2024 को समाज की मेहनतकश बहनों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया तथा संस्था ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के अपने संकल्प को दोहराया।"
"न्याय की गंगा के सहयोग से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 200 बहनों को निःशुल्क गैस चूल्हे एवं एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार लाना है।"
दिनांक 20 जून 2024 को न्याय की गंगा (NGO) द्वारा अंबेडकर कैंप में निःशुल्क पौष्टिक आहार किट वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गईं, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायता मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्था के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।
दिनांक 29 जुलाई 2024 को न्याय की गंगा (NGO) द्वारा राजीव कैंप में गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क पौष्टिक आहार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो मूंग दाल, 1 किलो पोहा, 1 किलो बेसन, 1 किलो भुना चना एवं 1 किलो काला चना सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी।
दिनांक 09 अगस्त 2024 को न्याय की गंगा (NGO) द्वारा निःशुल्क पौष्टिक आहार किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बस्ती की गर्भवती बहनों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई, ताकि उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके तथा उनका आने वाला शिशु स्वस्थ एवं सशक्त बन सके। स्वस्थ मातृत्व और स्वस्थ शिशु ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य एवं विकास की मजबूत नींव हैं।
न्याय की गंगा (NGO) का उद्देश्य समाज को स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल बनाना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संस्था समय-समय पर बस्तियों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क पौष्टिक आहार किट वितरित करती है, ताकि उन्हें उचित पोषण प्राप्त हो सके और स्वस्थ मातृत्व को बढ़ावा मिले।
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर न्याय की गंगा (NGO) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय सांसद एवं मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी के भाई श्री संदीप मल्होत्रा जी के करकमलों से दिलशाद गार्डन की हजारों कामगार महिलाओं को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया।
जनवरी 2026 में न्याय की गंगा (एनजीओ) द्वारा क्षेत्र के सभी गार्ड भाइयों को थर्मल वियर (गर्म वस्त्र) वितरित किए गए तथा सभी मोची भाइयों को कंबल प्रदान किए गए। यह सेवा कार्य सभी गार्ड भाइयों एवं मोची भाइयों के स्वास्थ्य, गरिमा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि शीत ऋतु के दौरान उन्हें आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जा सके।
जनवरी 2026 में न्याय की गंगा (एनजीओ) द्वारा क्षेत्र के सभी मोची भाइयों को कंबल वितरित किए गए। उनकी मेहनत, संघर्ष और पारंपरिक कला के प्रति समर्पण को सम्मान देते हुए यह सेवा कार्य सर्दियों में उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया। न्याय की गंगा अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करती है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लेती है।
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। यह केवल एक श्लोक नहीं, बल्कि मानवता का संकल्प है। सर्दियों में न्याय की गंगा (एनजीओ) द्वारा क्षेत्र के सुरक्षा-गार्ड भाइयों को Lux थर्मल वियर वितरित किए गए। यह सेवा कार्य उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया। उन सभी कर्मवीरों को नमन, जो दिन-रात हमारी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। 🙏🏻
न्याय की गंगा (NGO) द्वारा दिनांक 01 मार्च 2026 को ए-ब्लॉक, झिलमिल में होली मंगल मिलन कार्यक्रम का सुंदर एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सैकड़ों सम्मानित महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भजन, संगीत और आपसी मेल-मिलाप के साथ सभी ने होली के पावन पर्व की खुशियाँ के साथ बनाया
न्याय की गंगा (NGO) की ओर से स्वावलंबी महिलाओं के सम्मान हेतु एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेक मेहनतकश, संघर्षशील और आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने साहस, परिश्रम और आत्मविश्वास से समाज में एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। यह सम्मान केवल महिलाओं की उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को नमन है। न्याय की गंगा का संकल्प है कि समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान निरंतर किया जाता रहेगा।
May. 2026, न्याय की गंगा (एनजीओ) द्वारा जे एंड के पॉकेट, दिलशाद गार्डन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच, परामर्श, निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मे प्रदान किए गए। इस सफल आयोजन हेतु RWA जे एंड के पॉकेट, सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं स्थानीय निवासियों का हार्दिक आभार। विशेष धन्यवाद श्री संदीप मल्होत्रा जी को, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। न्याय की गंगा मानव सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहेगी

FACEBOOK IMPACT

Stay connected with Nyay Ki Ganga and explore our latest social initiatives, legal awareness programmes, community activities, environmental drives and humanitarian efforts dedicated to justice, service and nation building. Join our growing community and become part of meaningful change for society.